Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सावन के पहले सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बागपत के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 8 बजे तक ही 40 हजार से अधिक श्रदालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि सावन के पहले सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ जुटी। मंदिर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुँचना शुरू हो गया और मंदिर के बाहर लंबी लाइनें लग गई। इसके चलते श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार के बाद भगवान आशुतोष का शहद भांग, दूध, धतुरा, बिल्व पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर मन्नते मांगी।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर लिया है। शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से संपूर्ण मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है। इस दौरान नोडल अधिकारी अपर जिला अधिकारी पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।