Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएसएस के पदाधिकारियों की चार दिवसीय ब्रज यात्रा हुई प्रारंभ

आरएसएस के पदाधिकारियों की चार दिवसीय ब्रज यात्रा हुई प्रारंभ

वृंदावन। ब्रज चौरासी कोस अंतर्वेदी परिक्रमा के अंदर आने वाले मंदिरों के विकास के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में 4 दिवसीय यात्रा पर मथुरा पहुंचा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ इस दल में बांके बिहारी के दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू की। यह दल 4 दिनों तक अलग-अलग मंदिरों में दर्शन कर वहां की स्थिति की जानकारी लेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे हैं। यह दल ब्रज के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करेगा और वहां की स्थति का जायजा लेगा।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, रामलाल सहित अन्य स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं को किस तरह से सुविधा प्रदान की जा रही है इसकी जानकारी ली। हालांकि इस यात्रा के बारे में न तो आरएसएस के कृष्ण गोपाल और राम लाल ने कुछ बताया और न ही ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों ने। सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को ब्रज के अन्य प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी देना और उनको कैसे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके इस पर मंथन करना है।