Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में प्रातः से ही ओम नमः शिवाय के जयकारें गुजायमान होने लगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक कर पुण्य लाभ लिया। दूर-दराज से आए कावड़ियों ने गंगा जल से भोले बाबा को जल अर्पित किया। वहीं महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा संग शहर के मंदिरों में भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया।
नगर में प्रातः काल से ही सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में हर महादेव के जयकारों गुजायमान होने लगे। भक्तों ने शिव मंदिरों में देवाधि देव भगवान शिव का बेलपत्र, फल, फूल, धतूरा, तामबूल, बतासे, मिठाई से पूजा कर गन्ने का रस, दूध, दही, शहद, भूरा एवं गंगाजल से मंत्रोचारण के मध्य अभिषेक कर भगवान को भोले नाथ को प्रसन्न किया। इसी के साथ शहर के गंज मौहल्ला स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम, राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर शांती पर सुबह से लेकर शाम तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शांती मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर दूर-दराज से आए कावड़ियों ने गंगा जल से भोले बाबा को जल अर्पित किया। वहीं लाला कुंजीलाल की बगीची स्थित चंद्रेश्वरनाथ मंदिर के महंत भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि जो भक्त सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक करता है, उसे धर्मलाभ प्राप्त होता है। साथ ही मनोकामना पूर्ण होती है।