Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » औरा आरिनी फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

औरा आरिनी फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। हरीतिमा अभियान के तहत औरा आरिनी फाउंडेशन द्वारा विभव नगर तिकोनिया पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने समिति की पदाधिकारियों संग पौधारोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि वृक्ष हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है। यह हमें ऑक्सीजन के अलावा खाने-पीने की बस्तुऐं प्रदान करते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का सबसे बड़ा योगदान है। औरा आरिनी फाउंडेशन की संचालिका सोनिका सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से उनकी संस्था आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगी, जिससे शहर में हरियाली बढ़े, पर्यावरण बेहतर हो और लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान पार्षद कायम सिंह, पार्षद प्रीति गुप्ता, राधिका गुप्ता, तन्वी सिंह, कल्पना, भक्ति सिंह, सोनम सिंह, विकास लहरी, बृजेश, आकाश राजा, मोनू शुक्ला सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।