Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने किया वृक्षारोपण

पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने किया वृक्षारोपण

हाथरस। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व राजेश दिवाकर ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गए वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका स्थित पार्क व वाटर वर्क्स परिसर में पालिका कर्मियों व अधिकारियो के साथ वृक्षारोपण किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान शुरू किया गया है। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में हरि शंकरी का पौधा लगा कर किया गया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रति कार्यकर्ता 10 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने पालिका स्थित पार्क में तथा वाटर वर्क्स परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि आज से यह पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान शुरू किया गया हैं, जिसमे एक दिन में 36.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। यह महाअभियान उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और प्रदेश के पर्यावरण को बेहतर बनाने में अहम् भूमिका निभाएगा।
इस अवसर विद्यासागर विकल, हर्षवर्धन, राजकुमार चौधरी, गोपाल चतुर्वेदी, सत्यवीर पहलवान, योगेश भारद्वाज, यशुराज, महेश कुमार वर्मा, मुसाहिद हुसैन, संजय अग्रवाल, राजेश परिहार, ओमप्रकाश, राजीव कुलश्रेष्ठ, अनिल शर्मा, विपुल ग़ौड़, देवेश गौतम आदि उपस्थित थे।