Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीडीओ को दी विदाई

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीडीओ को दी विदाई

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन को भावभीन विदाई दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीडीओ को मूमेंटो देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन दिए हुए कार्य को समय से निर्वाण करती थी। किसी भी कार्य को लंबित नहीं छोड़ती थी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मूमेंटो देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राममदन राम, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।