Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑरा आरिनी फाउंडेशन ने पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ऑरा आरिनी फाउंडेशन ने पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। ऑरा आरिनी फाउंडेशन द्वारा हरियाली और स्वच्छता बढ़ाओ खुशहाल जीवन पाओ अभियान के तहत पार्श्वनाथ पार्क में पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर पूनम अग्रवाल ने पर्यावरण से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को अपनी छतों पर पौधे लगाने चाहिए। इसके मौके पर विशिष अतिथि ब्रह्मकुमारी खुशी बहन, वकील, मनोज शर्मा, मनोज द्विवेदी, पार्षद प्रमोद राजोरिया, पार्षद मनोज यादव, पार्षद आशीष दिवाकर, पार्षद हरिओम वर्मा ने पार्श्वनाथ पार्क में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए औरा आरिनी फाउंडेशनश् की संचालिका सोनिका सिंह ने बताया कि हम लोग सबके सहयोग से फिरोजाबाद में हरियाली बढ़ाने का यह अभियान चला रहे हैं। लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर कल्पना राजोरिया, तन्वी सिंह, भक्ति सिंह, महक सिंह, अनुपारस, विकास लहरी, बृजेश, मोनू शुक्ला सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।