Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्ण गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनायी गई स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ

पूर्ण गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनायी गई स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ

रायबरेली। जनपद में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमामय, हर्षाेल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश भी दिया।
स्वतंत्रता दिवस के तहत मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया है। । तदुपरांत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इन में अनिल कुमार मिश्रा, उदयभान सिंह, भारत सिंह, सौरभ मौर्य, आसाराम चौधरी, कुलवेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, यशेंद्र कुमार, शशि कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, सत्येंद्र नाथ, अरुण कुमार पांडे, जगनंदन प्रसाद, श्याम कुमारी, समर बहादुर सिंह, वीके सिंह, शिव शंकर सिंह, राम अचल वर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सुयश मिश्रा, अमित मिश्रा, कमल द्विवेदी, रमेश चंद्र शर्मा, हरिओम शुक्ला और संजय मिश्रा शामिल थे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए सामाजिक कार्य करने हेतु जीसी सिंह चौहान, कमलेश और शिवनारायण को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज हम इस शहीद स्मारक स्थल पर एक साथ मिलकर स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए और उनके द्वारा बताए गए आदेशों का पालन करना चाहिए।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भी सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि जिस स्थान पर कभी शहीदों ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया था, आज हम वहां पर स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी, विद्यालयों के छात्रों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और आम जनमानस उपस्थित रहे।