Tuesday, September 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने कुष्ठ आश्रम में प्रदान की खाद्यान्न सामग्री

महिला शक्ति ने कुष्ठ आश्रम में प्रदान की खाद्यान्न सामग्री

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा कुष्ठ आश्रम में खाद्यान्न का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा सितम्बर माह में सेवा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी के अंतर्गत सात दिनों के सेवा कार्य होते है। शनिवार को महिला शक्ति की सेवा सप्ताह की पहली सेवा है। जिसमें संस्था द्वारा शिकोहाबाद स्थित गणेश कुष्ठ आश्रम में राशन का सामान दिया गया है। यह कार्य यूनिट डायरेक्टर सौभ्या चौहान, प्रोजेक्ट कॉडिनेटर अनु बंसल, फेडरेशन आफीसर वर्तिका जैन के मार्ग दर्शन किया गया। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानीवाल ने बताया कि आज 100 किलो आटा, पांच-पांच किलो घी, तेल, 20 किलो चावल, 15 किलो चीनी, चायपत्ती, 10 किलो दाल व मासले आदि सामान दिया है। वित्त निर्देशिका रीना गर्ग ने कहा कि राशन सामग्री प्रदान करने में कमलेश सचदेवा, वर्तिका जैन, सरिता राठौर आदि ने संयोजिका की भूमिका निभाई। इस दौरान संस्था की सदस्याऐं मौजूद रही।