Wednesday, September 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आज से घर-घर चलेगा भाजपा का महासम्पर्क अभियान

आज से घर-घर चलेगा भाजपा का महासम्पर्क अभियान

फिरोजाबाद। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय मोढ़ा कनेटा पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर रहे।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने जिला सदस्यता टोली, जिला पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने, समाज के हर वर्ग तक विचारधारा पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से आगे बढ़ रहा है। बुधवार से पार्टी का महासम्पर्क अभियान 11 से 17 सितम्बर तक घर-घर सम्पर्क अभियान में सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, शक्तिकेंद्र पर प्रवास के साथ-साथ जनसम्पर्क के दौरान घरों में जाकर पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और परिवारजनों को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी से जोड़गे। अपनी सक्रियता से प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने की कार्ययोजना पर कार्य करेंगे। राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के जन-जन का साथ आवश्यक है, भाजपा का लक्ष्य एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनना है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रवासी सदस्यता हेमेंद्र शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का अद्भुत उत्साह हैं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को संगठन की ताकत पर बल देने के लिए नए सदस्यों को भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर पार्टी की विचारधारा के तहत सदस्य बनाने की कार्ययोजना पर प्रभावी रूप से कार्य करना है, ताकि कोई व्यक्ति सदस्यता से छूट न जाये। जिले के सभी शक्ति केन्द्रों व मंडल पर पर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के क्रमबार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, हनुमंत सिंह बघेल, दीपक चौधरी, आकाश शर्मा, राजेश चौहान, राजीव गुप्ता, दुष्यंत जादौन, विपिन शिवहरे, संजय चक, शिवशंकर शर्मा, दीपक राजोरिया, शैलेंद्र सिंह, डॉ शोभित सिंह, देवेन्द्र बेनीवाल, दिनेश गुप्ता, केशव गुप्ता, अतुल शुक्ला, महावीर सिंह बघेल, विनोद प्रताप बिन्नू, ओमेन्द्र बघेल, सुरेंद्र सावन झा, राघवेन्द्र सिंह, शीलू सविता, अरविंद राघव, यशपाल यादव, विशाल मोहन यादव, टीकम सिंह राजपूत सहित मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।