Wednesday, September 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई सदस्यता

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई सदस्यता

फिरोजाबाद। बारिश के बीच संगठन के प्रति समर्पित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों के बीच जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा जसराना के सभी मण्डलों में क्रमशः खैरगढ़, फरिहा, एका, पाढम, रानी अवन्तीबाई आदि मण्डलों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने विधानसभा बूथ संख्या 238 सांथी शक्ति केंद्र बवाईन, मण्डल खैरगढ़ के बूथ संख्या 271 दपामई शक्ति केन्द्र इटौली मण्डल फरिहा, बूथ संख्या 56, 57 नगला स्वेटा शक्ति केन्द्र व मण्डल एका में बूथ पर सदस्यता अभियान शुरू किया और ग्रामीणों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराकर सैकड़ों ग्रामवासियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। घरों पर भाजपा के स्टिगर लगाए गए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पार्टी के प्रति ग्रामवासियों में जो विश्वास और उत्साह है, यही भाजपा की असली ताकत है। गरीब कल्याण तथा विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति समर्पित एवं अग्रसित भाजपा परिवार को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह सदस्यता अभियान सार्थक सिद्ध हो रहा है। राष्ट्र से लेकर गांव तक अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना हेतु सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सम्पर्क भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। ताकि भाजपा परिवार से हर वर्ग के व्यक्ति को पार्टी की विचारधारा से जोड़ सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभियान भाजपा परिवार को और विस्तारित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की ओर एक सशक्त कदम है। इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुरेंद्र सावन झा, एका चेयरमैन माया देवी सागर, राजेश चौहान, अतुल शुक्ला, अरविन्द राघव, शीलू सविता, योगेश सिंह, टीकम सिंह, त्रिलोकी नाथ शर्मा आदि रहे।