Wednesday, September 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद में गिरे कई मकान

2 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद में गिरे कई मकान

हाथरस। सुबह से हो रही तेज बारिश ने शहर को गंभीर हालत में डाल दिया। बारिश के कारण कई जगहों पर दीवार गिर गई। जिससे कुछ लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। शहर के करबला रोड पर एक दीवार एक झुग्गी के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे चंदन, उसकी पत्नी हुकुमबाई और उनके तीन बच्चे दब गए। साथ ही बिजली के तार टूटकर गिर गए। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगो ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चंदन की हालत को गंभीर बताई जा रही है। बिजली आपूर्ति से सुरक्षा को ध्यान में रखते तत्काल बाधित करवा दिया। ताकि पानी में करंट फैलने का खतरा न बने, इसके अलावा जनपद के सिकंदराऊ के गांव जाऊ में एक मकान की दीवार गिर गई। शहर के मोहल्ला खोड़ा हजारी में भी एक मकान की दीवार गिर गई। हाथरस गेट के गांव लहरा में एक मकान भरभरा कर गिर गया। हसायन विकासखंड के गांव गिरधरपुर में 23 मकानों को बारिश के कारण क्षति पहुंची है तथा दो किशोरी घायल हो गईं। सूचना पर तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा लिया। गांव गिरधरपुर में धीरा सिंह, धर्मवीर, ओमप्रकाश, माधव सिंह, रूमाली देवी, मोहन सिंह, दुशासन, भूरा सिंह, उमेश कुमार, ऑफिसर, गंगाराम, प्रेमपाल, रघुवीर, धीरेंद्र, अनिल, राकेश, शिवचरण, पुष्पेंद्र, अंगूरी देवी, रामनिवास, रिंकू सिंह, विजयपाल सिंह, गौरव सिंह आदि के मकान बारिश के कारण गिर गए। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान सिया पुत्री राकेश सिंह एवं जूली पुत्री धीरेंद्र सिंह घायल हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा लिया। शहर के अन्य हिस्सों से भी दिवारे गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा व स्थानीय लोगो से पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे है।