Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर जयंती बनाई गई और इसके साथ-साथ जनपद हाथरस के 15 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर जयंती को मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं, उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था, उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी, उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। इस अवसर पर हरीशंकर राना, हरीश सेंगर, विष्णु बघेल, भूपेंद्र कौशिक, धर्मेन्द्र उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह गहलौत, विपुल सिघानियाँ सचिन वर्मा, डमवेश चक आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।