Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत

⇒सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने किया सम्मान
⇒शिकोहाबाद व आसफाबाद में भी वाहन रैली में दिखा उत्साह
⇒सुभाष तिराहे पर फोटो खिंचाने की होड़ में नगर विधायक-महानगर अध्यक्ष आमने सामने
2017-09-16 -SSP - news skcफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के जनपद आगमन पर जगह-जगह भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया, आतिशबाजी चलायी और इस दौरान निकली वाहन रैली में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताआंे में नया जोश भर दिया। काफी संख्या में जगह-जगह उमड़े भाजपाइयों ने फूल मालायें, चांदी का मुकुट व साफा बांधकर अपनी खुशी व्यक्त की। वहीं नगर के सुभाष तिराहे पर जिले के भाजपाइयों की आपसी कलह भी खुलती नजर आयी। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में एक दूसरे का सम्मान और जयघोष की बात कहते हुये बात को दबाने का प्रयास भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के जनपद में प्रथम बार आगमन पर जनपद के भाजपाइयों ने सीमा प्रारम्भ होते ही स्वागत की झड़ी लगाना शुरू कर दिया। सिरसागंज के कठफोरी रोड पर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिल पहुंचा, जहां बेचैनी से इंतजार कर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, महेंद्रनाथ पांडेय जिंदाबाद के नारे लगाते हुये जोशीला स्वागत किया। स्वागत के बाद पूर्व मंत्री जयवीर सिंह कुछ पल के लिये प्रदेश अध्यक्ष को अपने आवास पर ले गये जहां जलपान आदि कराने के बाद उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इसके बाद काफिला आगे भी बढ़ा। सिरसागंज से ही हाल ही में चुनीं गयीं महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी भी उनके साथ काफिले में शामिल हो गयीं। वहीं शिकोहाबाद के भाजपाइयों ने भी उनका जोशीला स्वागत किया। वहीं शिकोहाबाद होते हुये जैसे ही काफिला मक्खनपुर गुजरते हुये आसफाबाद तक पहुंचा, जहां पूर्व से प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार कर रहे नगर विधायक मनीष असीजा के समर्थक ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी चलाते हुये मनीष असीजा जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाते हुये स्वागत किया। जहां मनीष असीजा के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा पहनाते हुये चांदी का मुकुट और मालाओं से स्वागत किया। विधायक समर्थकांे में श्याम सिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, रविंद्र शर्मा ढपली, रामबहादुर शंखवांर, श्याम भारद्वाज, अंबेश शर्मा पूर्व सभासद संग दर्जनों समर्थक थे। आसफाबाद के बाद स्वागत काफिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ नगर के सुभाष तिराहे पर पहुंचा। जहां महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के समर्थक युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया। फूलमालायें पहनाने वालों की होड़ लग गयी। इतना ही नहीं सुभाष तिराहे पर भी नगर विधायक मनीष असीजा प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर चढ़ने का प्रयास करने लगे, तभी महानगर अध्यक्ष भी वाहन पर चढ़ गये। एक पल के लिये दोनों ही के मध्य फोटो खिंचाने की होड़ में खींचातानी सी होने लगी, वहीं कुछ लोगों में चर्चा हुयी थी कि महानगर अध्यक्ष का असर नगर विधायक से ज्यादा दिखाई दिया तो नगर विधायक स्वतः ही वाहन से नीचे उतर गये। स्वागत के दौरान मायक पकड़े प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय दोनों के मध्य हुई हाॅट-टाॅक को इशारे में ही समझ गये। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहर विधायक मनीष असीजा व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल के प्रति एक दूसरे में असीम प्यार है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कन्हैयालाल जिंदाबाद और महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल ने नगर विधायक जिंदाबाद के नारे लगाकर एक दूसरे का सम्मान किया। इस संबोधन से हर कोई भांप गया कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारों में गुटबाजी एक पल के लिये शांत हो गयी। उनके जाने के बाद महानगर अध्यक्ष का काफिला जैन मंदिर की ओर पलायन कर गया और विधायक का काफिला सुभाष तिराहे की ओर निकल गया। स्वागत समारोह के दौरान रविंद्र मोहन यादव, शिवमोहन श्रोतिय, प्रेमचंद्र शंखवार, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, अशोक शर्मा हरि, राकेश शंखवार, महेश पूरन, महिला मोर्चा की संध्या अग्रवाल, पूनम शर्मा, केके गांधी व युवा मोर्चा के पिंकी चक, लकी गर्ग, उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र राठौर, निकुंज शुक्ला, नवनीत शुक्ला, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, अंकित तिवारी, शिवचरन भारती, टिल्लू जाटव, भूरी सिंह राठौर, देवंेद्र राजपूत, डा. अनुराग सिंह, नमन बंसल आदि संग काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।