Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्रस्त

अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्रस्त

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। २४ घंटे में नगर को बमुश्किल दस घंटे बिजली मिल रही है, वह भी टुकड़ों में। जिससे हर वर्ग परेशान है। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। भीषण गर्मी और उमस में लोगां का जानी दुष्वार हो गया है। जनता अब विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रही है।
नगर में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। सुबह से सायं तक और सायं से सुबह तक बिजली के लिए लोग चिल्ला रहे हैं। बिजली के अभाव में पेयजल समस्या भी विकराल हो गई है। नगर में बिजली २४ घंटों में मात्र १० घंटे बमुश्किल मिल रही है। इसमें भी ट्रपलिंग की समस्या है। बिजली आती कम है और इंतजार ज्यादा देर कराती है। भीषण गर्मी और उमस में बिजली न होने से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बिजली संचालित उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। बिजली न मिलने से ट्यूवबैल भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पेयजलापूर्ति सुचारू करने में जलनिगम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर बाजार में बिजली आपूर्ति न होने से इलैक्ट्रानिक शोरूम, बैल्डिंग मशीन वाले व अन्य इलैक्ट्रानिक संबंधी कार्य से जुड़े लोगों का बुरा हाल हो गया है। क्षेत्रीय जनता अघोषित कटौती से त्रस्त हो गई है। जनता ने विद्युत अधिकारियों को चेतावनी दी है अगर शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।