• केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के फ्लीट में पहली बार Jimny गाड़ियो को शामिल किया गया
• Jimny को लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में तैनात किया जाएगा
नई दिल्ली। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को 60 Jimny वाहन सौंपे। यह पहली बार है जब भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में Jimny को शामिल किया गया है। Jimny को लेह-लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
Jimny को केंद्रीय बल को सौंपे जाने का यह समारोह नई दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अब्दुल गनी मीर (IPS), ADG (HQ), ITBP और पार्थो बनर्जी, सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एवं सेल्स, मारुति सुज़ुकी की उपस्थिति में किया गया |
ITBP भारत के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में काम करती है, इसमें बेहद ऊंचाई वाले हिमालय के दुर्गम क्षेत्र शामिल हैं, जहां मौसम की स्थिति बहुत ही खराब होती है। सर्दियों में यहां का तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। ITBP ग्लेशियर, बर्फ से ढके पहाड़ों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में काम करती है। ऐसे दूरदराज और दुर्गम स्थानों के लिए फोर्स को खास तौर पर मज़बूत वाहनों की जरूरत होती है। Jimny अपनी ऑफ-रोड क्षमताओं को पहले ही साबित कर चुकी है। Jimny ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए एक उपयुक्त वाहन है। ये वाहन गश्त, सीमा की रखवाली और अधिकारियों एवं सैनिकों की आवाजाही में ITBP कर्मियों की मदद करेंगे।
पार्थो बनर्जी, सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफीसर, मार्केटिंग एवं सेल्स, मारुति सुज़ुकी ने कहा, “आज जब हम ITBP को Jimny सौंप रहे हैं, यह मारुति सुज़ुकी के लिए बेहद गर्व का क्षण है। ITBP के जवान सीमा से सटे जिन कठिन इलाकों में समर्पित रूप से देश की रक्षा करते हैं, उन इलाकों में जाने के लिए Jimny एक आदर्श वाहन है. Jimny, की टैगलाइन ‘नेवर टर्न बैक’ है जो की वर्दी पहने हमारे बहादुर सैनिकों के दृढ़ संकल्प और वीरता से भी मेल खाती है। सशस्त्र बलों के साथ मारुति सुज़ुकी का एक पुराना रिश्ता है। हम उन्हें सालो से ऐसे वाहन प्रदान करते हैं जिन पर वे भरोसा कर सकते हैं। मारुति सुज़ुकी की Gypsy बीते कई दशकों से सशस्त्र बलों का एक विश्वसनीय साथी रही है, और अब Jimny के साथ, हम सीमाओं पर अपने सैनिकों की मदद करने के लिए इस विरासत को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। Jimny अपनी ऑल टरेन (all-terrain) क्षमताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। अब मारुति सुज़ुकी की यही Jimny देश की रक्षा करने वाले नायकों की बड़ चड़कर मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व कर रही है।”
जानें मारुति सुजुकी Jimny के बारे में
Jimny आधी सदी से भी ज़्यादा समय से सड़कों पर मौजूद है। यह मॉडल दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और जीरो से नीचे तापमान वाली जगहों में अपनी शानदार पर्फोर्मेंस के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। Jimny 5-Door में बेहतरीन ऑफ-रोड पर्फोर्मेंस के लिए लैडर-फ्रेम चेसिस और All-Grip Pro (4×4) तकनीक दी गई है। इसके स्क्वायर बॉडी रेशियो की मदद से चालक को बेहतर विजिबिलिटी मिलती है, इससे चुनौती भरे इलाकों में आत्मविश्वास के साथ ड्राइविंग का अनुभव प्राप्त होता है।
Jimny 5-Door को विशेष रूप से हरियाणा के गुरुग्राम में मारुति सुज़ुकी के प्लांट में तैयार किया जाता है। Jimny को भारत से लगभग 100 देशों में निर्यात किया जाता है। हाल ही में, मारुति सुज़ुकी ने मेक-इन-इंडिया पहल में योगदान देते हुए जापान को Jimny 5-Door का निर्यात शुरू किया है। -Pic and Story by Kamal Nain Narang