Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सैलई शांती रोड बाजार समिति के अध्यक्ष बने रामगोपाल व महामंत्री श्यामवीर

सैलई शांती रोड बाजार समिति के अध्यक्ष बने रामगोपाल व महामंत्री श्यामवीर

फिरोजाबाद। सैलई शांती रोड बाजार समिति की एक बैठक फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सैलई शांती रोड बाजार समिति का त्रिवार्षिक चुनाव राजेश उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से रामगोपाल को अध्यक्ष, संरक्षक रमेश चंद्र, महामंत्री श्यामवीर सिंह यादव को नियुक्त किया है। वहीं हर्षवर्धन को कोषाध्यक्ष, हर्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्म प्रकाश भारती उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी बनाया गया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि बाजार कमेटी संगठन की शक्ति होती है बाजार कमेटी यदि सशक्त एवं सक्रियता पूर्वक कार्य करें।तब व्यापारियों की एकजुट एवं मजबूती पूरे समाज में जागृति नजर आएगी। हम मजबूत होंगे तब संगठन मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया। इस दौरान सुभाष यादव युवा महानगर चेयरमैन, श्यामवीर यादव, शाहरुख सिंह, धर्मेंद्र, विजय कुमार, आकाश कुमार, हरपाल सिंह, अजब सिंह, मुन्नालाल, तरुण कुमार, धर्म प्रकाश भारती, हर्षवर्धन, रत्नदीप, प्रेमपाल सिंह, सुधीर भारती, धर्मेंद्र कुमार सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।