फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा घर को डेकोरेशन करने के सामान बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की डॉ नूतन राजपाल, नीतू सिंह एवं शिखा यादव के कुशल नेतृत्व में घर को सुंदरता प्रदान करने हेतु कलात्मक फूलदान, पेरदान, फोटो फ्र्रेम, बंदनवार एवं अन्य सामग्री बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों ने अपनी अद्भुत कला कौशल का प्रदर्शन किया। नीर क्षीर विवेकी निर्णायक मंडल में प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनीता यादव एवं शालिनी ने सर्वसम्मति से निर्णय देकर कार्यक्रम को सफल आयाम प्रदान किया। जिसमें रीता प्रथम, अन्नु, मुस्कान द्वितीय, हर्षिता, कृष्णा तृतीय रही। काजल एवं अंजली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वीरेश यादव का विशेष सहयोग रहा।