Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रारंभिक सहकारी समितियों के सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

प्रारंभिक सहकारी समितियों के सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अरविन्द कुमार दुबे ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार आयोग द्वारा सहकारिता विभाग की निर्वाचन योग्य समस्त प्रारम्भिक सहकारी समितियों (ब्लाक/यूनियन/सहकारी संघ एवं क्रय विक्रय सहकारी समितिओं को छोडकर) के सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधिओं के निर्वाचन हेतु 17 अक्टूबर 2017 प्रबंध कमेटी के सदस्यों हेतु 6 नवम्बर 2017 एवं सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु 7 नवम्बर 2017 की तिथिया निर्धारित की गयी है। जिसके तहत सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधिओं के निर्वाचन हेतु (यदि आवश्यक हो तो) अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 7 अक्टूबर को 11 बजे से 2 बजे तक किया जयेगा।
सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 7 अक्टूबर 2017 को 11 बजे से 2 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करना 9 अक्टूबर को 10 बजे से 4 बजे तक, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 10 अक्टूबर को 10 बजे से 4 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 12 अक्टूबर 2017 को 10 बजे से 4 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 13 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 13 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना 14 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन 14 अक्टूबर को 2 बजे से 4 बजे तक, मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 17 अक्टूबर 2017 को 9 बजे से 3 बजे तक तथा मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 अक्टूबर 2017 को मतदान समाप्त होने के पश्चात घोषणा होने तक।
प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 अक्टूबर 2017 को 11 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा। अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करना 25 अक्टूबर को 10 बजे से 4 बजे तक, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 27 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 27 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 28 अक्टूबर 2017 को 10 बजे से 4 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 29 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 29 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना 30 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन 30 अक्टूबर को 2 बजे से 4 बजे तक, मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 6 नवम्बर 2017 को 9 बजे से 3 बजे तक तथा मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 6 नवम्बर 2017 को मतदान समाप्त होने के पश्चात घोषणा होने तक।सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 7 नवम्बर 2017 को 8ः30 से 9 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करना 9 बजे से 10 बजे तक, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 10 से 11 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 से 11ः30 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 11.30 बजे से 12.30 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 12.30 से 1 बजे तक, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 1 बजे से 2 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिये जाने का समय 2 से 2.30 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन 2.30 से 3 बजे तक, मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 3 बजे से 4.30 बजे तक तथा मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा मतदान समाप्त होने के पश्चात घोषणा होने तक 7 नवम्बर 2017 को किया जायेगा।