Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदूवादियों ने पाक का पुतला दहन किया

हिंदूवादियों ने पाक का पुतला दहन किया

⇒रोंहिग्या मुसलिम को लेकर किया रोष व्यक्त
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी बस स्टेंड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रोंहिग्या मुस्लिम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पाक पुतला दहन किया।
रोंहग्यिा मुस्लिम को लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। इसे लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोंहिग्या के खिलाफ जमकर मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और पाक पुतला लेकर जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर कार्यालय से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से निकलकर बस स्टैण्ड पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुतला पर जूतो की माला डालकर दहन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जो रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ सरकार को देश द्रोह का अभियोग पंजीकृत कर उसे देश से निकाल देना चाहिए।




इस अवसर पर हरीश चैधरी, प्रवीन उपाध्याय, सोनू कुशवाह, सूर्यकांत प्रताप सिंह, शुभम् जादौन, अमित तोमर, धीरज शर्मा, कृष्णा, गौरांग, विवेक शर्मा, अर्चित गौतम, अजीत चैधरी, अमित तोमर, पुष्पेन्द्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।