Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चामुंडा मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ एवं भागवत का हुआ आयोजन 

चामुंडा मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ एवं भागवत का हुआ आयोजन 

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में बाल भक्त धु्रव जी की कथा वालब्यास पं.राधारमण जी ने बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाई। महामृत्युंजय यज्ञ में भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, बूरा में अभिषेक किया गया। महंत पाताल गिरि जी ने कहा कि महामृत्युंजय यज्ञ से मनुष्यों को दीर्घायु प्राप्त होती हैं और शरीर के अंदर कभी रोग नहीं रहता है। नागा बाबा संगम गिरि जी ने बताया कि यज्ञ से वर्षा होती है। वर्षा से अन्न पैदा होता है। अन्न से राष्ट्र समृद्धशाली बनता है। अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए यज्ञ भागवत जैसे अनुष्ठान होते रहने चाहिए। यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि महामृत्युंजय का जाप अनुष्ठान से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।  यज्ञ में मोनू ठाकुर, लल्ला गुरु, गिर्राज, धर्मेन्द्र, बबूआ, सुरेंद्र त्यागी, कबाड़ी पंडित, काका बाबू, मनोज पंडित, दाऊदयाल, सुभाष शर्मा, नीरू दीक्षित आदि उपस्थित थे।