Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चन्द्रवाड पर होगा भव्य मेला महोत्सव

चन्द्रवाड पर होगा भव्य मेला महोत्सव

⇒प्रभात फेरी के साथ सायं तक होगा कार्यक्रम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने नगर के चन्द्राप्रभू मन्दिर में वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी सोमवार दो अक्टूबर 2017 को चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव बडी धूम-धाम से मनाया जायेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष डा0 महेन्द्र जैन कार्यवाहक अतुलजैन, अंकल , अजय जैन, बजाज, अजय जैन सिंघई संजय जैन आदि लोगो ने सयुक्त रूप से कहा कि मेला महोत्सव के दौरान शोभायात्रा दो अक्टूबर को प्रातः साढे सात बजे बब्बू जी की जीन से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, बजरिया, चन्द्रावार गेट की पुलिया तक बैण्ड बाजों के साथ निकाली जायेगी। उसके बाद समस्त मैला कार्यक्रम बसई मोहम्मद क्षेत्र के राजा चन्द्र सैन की राजधानी चन्द्रवाड किले पर सम्पन्न होगे। चन्द्रवाड मेले में हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग चन्द्रवाड मन्दिर पर पहुचेंगे। कार्यक्रम के दौरान दो अक्टूबर को सुबह प्रभात फेरी, श्री दि0 जैन निर्भय सागर पाठशाला सुहाग नगर से बब्बूजी की जीन तक, रथयात्रा बब्बूजी की जीन से चन्द्रवाड़ गेट नाले तक यात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया जायेगा।



झण्डारोहण प्रकाशचन्द्र, मनीष जैन, मच उद्घाटन, अरूण जैन पीली कोठी, दीप प्रज्वलन संभव प्रकाश योगेन्द्र प्रकाश जैन, चित्र अनावरण प्रमोद कुमार जैन आरसीएम आगरा, जिनदेव का अभिषेक एवं शान्ति धराा बोली द्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम गापाली छब्बीला जबलपुर द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पराज जैन पम्मी, कन्नौज, सांय के समय समापन आभार के बाद सभी लोग अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान करेंगे।