Monday, June 2, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली। आज 31 मई को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन, त्रिपुला में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘महिला सशक्तिकरण’ और ‘नागरिक देवो भव’ की भावना के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसमें हम सभी का योगदान आवश्यक है। मुख्य अतिथि अमित गुप्ता ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और विकास दोनों को प्राथमिकता देते हुए अपने राज्य की जनता की सेवा की, जो आज के समय में एक आदर्श शासन का उदाहरण है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कई वरिष्ठ वक्ताओं ने संबोधित किया और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक बताया। कार्यक्रम के संयोजक जगतपुर ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह और सह संयोजक सुधा अवस्थी, अनूप पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव व शिवराम सिंह रहे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, प्रीति पांडे, शरद सिंह, अनुज मौर्य, दिनेश त्रिपाठी, शिवेंद्र सिंह, अभिषेक वर्मा, शशिकांत शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।