Monday, June 2, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कांग्रेस का नमन

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कांग्रेस का नमन

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और मथुरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रूपा लवानिया ने की और उन्होंने उनकी छवि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की एक विनम्र और उद्धार शासिका थीं। वे एक महान शिव भक्त और समाज सुधारक भी थीं। उनके हृदय में गरीबों, जरूरतमंदों और असहायों के लिए गहरी संवेदना और परोपकार की भावना थी। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी अनेक धार्मिक स्थलों पर मंदिर, घाट, कुएं, बावड़ियां और मार्गों का निर्माण कराया। विशेष रूप से सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण उनके उल्लेखनीय कार्यों में शामिल है। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, महिला सशक्तिकरण और उनके सामाजिक उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किया। वे मानवता के कल्याण की प्रतीक थीं और रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन वैध मनोज गौड़ ने किया।
इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस जनों में जिलानी कादरी, रमेश कश्यप, महेश चौबे, दीपिक दीक्षित, शैलेंद्र चौधरी, मुस्लिम कुरेशी, सत्यम चतुर्वेदी, बालवीर धनगर, विमल धनगर, गौरव धनगर, धीरू चौधरी, मोहम्मद दिलशाद, अनिल खरे, सुरेश शर्मा, अंकुर शर्मा, विवेक धनगर, हिरदेश धनगर, सागर माहौर, रूपेश धनगर, पुनीत बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।