Friday, June 6, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, चरण सिंह राजपूत अध्यक्ष व संजीव सेंगर कोषाध्यक्ष निर्वाचित

क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, चरण सिंह राजपूत अध्यक्ष व संजीव सेंगर कोषाध्यक्ष निर्वाचित

हाथरस। सासनी-जलेसर रोड स्थित जिया मैरिज होम, कस्बा महौ में क्षत्रिय बंधु सेवा समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति का त्रिवार्षिक पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समिति के सभी सक्रिय सदस्यों सहित क्षेत्र के अनेक क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. सुदेश राजपूत ने की, जिन्होंने संगठन की भूमिका और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। महासचिव प्रदीप सेंगर ने विगत वर्षों में समिति द्वारा किए गए सामाजिक और ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी। विनोद ठाकुर ने समिति के अनुशासन और सकारात्मक दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की, वहीं ए.पी. सिंह ने युवाओं से संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। निर्वाचन अधिकारी गजेंद्रपाल सिंह की देखरेख में समिति की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुदेश राजपूत ने समाजसेवी चरण सिंह राजपूत का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। इसी प्रकार, संजीव सेंगर को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद ठाकुर ने किया। बैठक में उत्साहपूर्वक भागीदारी और सहमति के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, जिससे समिति को नई ऊर्जा और दिशा मिली है।