Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से लोगों में मचा हडकम्प

हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से लोगों में मचा हडकम्प

पर्स में मिले नम्बर के आधार पर हुई शिनाख्त
आगरा जनपद के एत्मादपुर की है मंदबुद्धि महिला
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज के ग्राम धातरी में बुधवार सुबह एक महिला की शव मिलने से लोगों में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची 100 नं पुलिस ने शव को देखकर आसपास के इलाकों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में महिला के पर्स में मिले वकील के नम्बर पर बात की गई और उसे मौके पर बुलाकर महिला की महिचान कराई गई। महिला मंदबुद्धि बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। महिला की पीठ बुरी तरह से जख्मी है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है संभवत किसी वाहन की चपेट में आकर वह काफी देर घिसटी होगी।
बुधवार की सुबह 100 नं पुलिस को धातरी में नेशनल हाईवे किनारे एक महिला के शव के पडे होने की सूचना मिली। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा और आसपास के लोगों को बुलाकर उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।



शव की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला की पीठ बुरी तरह जख्मी थी कुछ लोगों का अनुमान था उसे तेजाब से जलाया गया है तो कोई वाहन की चपेट में घिसटने से उसे जोड कर देख रहा था। पुलिस ने महिला के पास से एक पर्स बरामद किया और तलाशी में फिरोजाबाद से शिकोहाबाद की रोडवेज बस की टिकट और एक नम्बर मिला। जो मक्खनपुर निवासी राजेश वकील का था। फोंन से पुलिस ने उनसे बात की और पहिचान के लिए उन्हें मौके पर बुलाया। वकील ने महिला की पहिचान जनपद आगरा एत्मादपुर निवासी 28 वर्षीय अर्चना पत्नी रूप किशोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि महिला मंद बुद्धि है और कभी भी कहीं भी चल देती है। उन्होंने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। महिला की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम में ही पता चलेगा लेकिन महिला की स्थिति को देखकर लोग अपने अपने अनुमान लगा रहे थे।