Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » वर्ड एसोसियेशन गर्ल गाइड में सोनम सेठ ने देश का नाम किया रोशन

वर्ड एसोसियेशन गर्ल गाइड में सोनम सेठ ने देश का नाम किया रोशन

रेवती देवी इंटर काॅलेज की संगीत प्रवक्ता है सोनम
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। नगर के रेवतीदेवी बालिका विद्यालय की प्रवक्ता ने संगीत से संबंधित राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभाग करते हुए देश व जनपद का नाम रोशन किया।
हाल में ही पुणे महाराष्ट में वर्ड एसोसियेशन गर्ल गाइड गल्र्स स्काउट सेंटर पर संगम का आयोजन किया गया। जिसमे हर देश से दो गाइडों को प्रतिभाग के लिए बुलाया गया था। जिसमें देश का नाम रोशन करने के लिए भारत से दो महिला गाइडों का चयन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में जनपद फिरोजाबाद का नाम रोशन करने के लिए श्रीमती रेवती देवी इंटर कालेज की संगीत प्रवक्ता सोनम सेठ को मौका मिला, सोनम सेठ ने नौ देशों की गर्ल गाइड में प्रतिभाग करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। सोनम सेठ ने बताया कि भारत की ओर से जो मुझे प्रतिभाग करने का मौका मिला। भारत से सहयोग के लिए जाने वाली दूसरी भारतीय महिला गाइड झांसी से रेलवे विभाग द्वारा दीक्षा को रही।



दोनो भारतीयों को विदेशी महिला गाइडों ने सम्मान दिया। वही कार्यक्रम के दौरान देश का समाजिक कार्य देश भक्ति सेवा को भाव देखते हुए सोनम सेठ का सम्मान भी किया गया।