Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षिका सहित तीन लोगों ने किया विषाक्त सेवन

शिक्षिका सहित तीन लोगों ने किया विषाक्त सेवन

किशोरी की हालत चिन्ताजनक होने के कारण आगरा किया रैफर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग स्थानों पर तीन लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके एक किशोरी की हालत चिन्ताजनक होने के कारण आगरा भेजा गया। थाना जसराना क्षेत्र नगला इमलिया पाढ़म निवासी मुलायमसिंह की 17 वर्षीय पुत्री कु0 भारती ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। किशोरी की हालत खराब होता देख परिजनों के होश उड गये। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए उसको भाई धर्मेन्द परिजनों के साथ जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत चिकित्सक ने चिन्ताजनक होने के कारण आगरा रैफर कर दिया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर निवासी पहलाद सिंह की 20 वर्षीय पुत्री कु0 श्रोति जो कि एक प्राईवेट स्कूल में शिक्षका के रूप में कार्य करती है। अज्ञात कारणों के चलते उसने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उसके पिता द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पिता की माने तो परिवार के किसी भी प्रकार का कोई कलह नही हुआ, स्कूल से आने के बाद उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। तीसरी घटना में लाइनपार क्षेत्र के संन्त नगर निवासी 52 वर्षीय रामवती पत्नी मोहनलाल ने भी परिजनों से कहासुनी होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत खराब होने पर उसके पुत्र रवि द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया।