Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महान दल मुखिया कार्यकर्ताओं को 11 को देंगे जीत के टिप्स

महान दल मुखिया कार्यकर्ताओं को 11 को देंगे जीत के टिप्स

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। महान दल की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय आशीर्वाद धाम कालौनी आगरा रोड पर जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि महानदल के मुखिया केशवदेव मौर्य पूरे प्रदेश में विधानवसभा बार कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं। जिससे महानदल अच्छी मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। इसी क्रम में महान दल के मुखिया 11 अक्टूबर को जनपद की सदर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को रमण कुंज मैरिज होम मंे मुख्य अतिथि बतौर सम्बोधित करेंगे। आज की भाजपा सरकार मंे प्रदेश में किसान, मजदूर, गरीब की हालत बेहद चिंताजनक है। बेरोजगारी चरम पर है। किसान की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।


जिला प्रभारी होतीलाल कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि 11 अक्टूबर की तैयारी के लिये पूरी ताकत से अपने-अपने क्षेत्र में महानदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें। जिससे आगामी नगर निकाय व लोकसभा 2019 के चुनाव महानदल की ताकत का एहसास सभी राजनैतिक पार्टियों को हो जायेगा। जिलाध्यक्ष ने सभी सैक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी देते हुये कहा कि आज कुशवाहा समाज जनपद में पूरी ताकत से महानदल के साथ खड़ा है। महानदल को रोक पाना अब किसी के बस की बात नहीं है। बैठक में सुनील कुशवाहा, मीनू कुशवाहा, उमाशंकर, लालाराम टेलर, लेखराम सिंह, मानपाल दिवाकर, विनोद कुशवाहा, दिनेश राजावत, हुकुम सिंह कुशवाहा, मोरमुकुट कुशवाहा, अमर सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, नन्दलाल निरंकारी, हाकिम सिंह कुशवाहा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।