Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेल में बन्दी की मौत, परिजनों ने दिया धरना

जेल में बन्दी की मौत, परिजनों ने दिया धरना

फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। विगत दिन जिला जेल में बन्द एक अभियुक्त की हद्य गति रूकने से मौत हो गयी थी। मृतक के परिजन, सपा नेता के सहयोग से जिला अस्पताल में धरने पर बैठ कर निष्पक्ष जांच करने की मांग करने लगे। थाना रामगढ़ क्षेत्र के दीदामई निवासी रफीक पुत्र छोटे खां को विगत 11 फरवरी 2017 को दक्षिण पुलिस ने उसके साथियों सहित चोरी की घटनाओं में अभियोग दर्ज करने के बाद गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी थी। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। शुक्रवार को रफीक अपने साथी के साथ जेल में बात करते समय सीने में दर्द उठने से अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला जेल से अस्पताल भेजा गया। जहां से आगरा जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजन आज सुबह जिला अस्पताल में सपा नेता इमरान मन्सूरी के साथ धरने पर बैठ कर जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।  पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस अभिरक्षा में दफनाया गया। परिजनों का आरोप था कि दक्षिण पुलिस ने मृतक के खिलाफ फर्जी तौर पर अभियोग दर्ज कर जेल भेजा था। मृतक रिक्शा चलाकर परिवार का लालन पालन कर रहा था।