Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कालोनियां होंगी विकसित, टैक्स भी हटाया जायेगा-रामवीर

कालोनियां होंगी विकसित, टैक्स भी हटाया जायेगा-रामवीर

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती ऋतु   उपाध्याय ने आज शहर के मौहल्ला माईयान, अल्लादीन बिल्डिंग, सरिया मिल कंपाउंड, लक्ष्मी नगर, पुराना मिल कंपाउंड, आवास विकास, स्टेट बैंक कॉलोनी, कंचन नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर सर्व समाज के लोगों से वोट की अपील की। बसपा प्रत्याशी के पति व पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय ने शहर के अईयापुर, जलेसर रोड, सीयल खेडा, विक्रांत नगर, कोठी बेलनशाह, कुशवाह नगर, बिजली काटन मिल, खंदारी गढ़ी, सासनी गेट, रमनपुर आदि क्षेत्रों में सर्वसमाज के लोगों से ऋतु उपाध्याय को वोट देने की अपील करते हुए विजयश्री दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान मुकुल उपाध्याय के साथ महान दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में वोट मांगे और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।बसपा  प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय के समर्थन में जनसभाओं का आयोजन बालापट्टी एवं अईयापुर में किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि हाथरस शहर के हर वार्ड की समस्या को मैं अच्छी तरह से जानता हूं और उन समस्याओं को किस प्रकार समाप्त करना है ये भी बखूबी जानता हूं। उन्होंने कहा कि ऋतु भाभी को जिता दो शहर के विकास व समस्याओं के निदान की जिम्मेदारी मेरी है। पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय ने कहा कि मुकुल उपाध्याय को हाथरस शहर से ज्यादा प्यार कहीं नही मिला। इसलिए हाथरस शहर के लोगों की सेवा करने का जो अवसर आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मिलेगा उसे मैं बेकार नही जाने दूंगा और मुझे भी पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के आशीर्वाद से बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहने का अवसर मिला है। मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि जनता के काम किस तरह कराये जाते हैं और जनता को लाभ दिलाया जाता है।जनसभा में पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ऋतु उपाध्याय के अध्यक्ष बनने के बाद नगर पालिका परिषद् द्वारा नयी दुकानों का निर्माण कराएँगे और उन दुकानों को गरीबों और जरुरतमंदों को आवंटित किया जायेगा। नगर पालिका क्षेत्र से लगी हुयीं नयी तथा पुरानी कॉलौनियों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर उनका भी समुचित विकास किया जायेगा। शहर में लगने वाले जाम की समस्या से शहर को निजात दिलाने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जायेगी। शहर में खोखा पटरी व्यापरियों, हथठेले तथा ई-रिक्शा वालों पर 30 रूपए रोज के हिसाब से जो कर लगाया है उसे रामवीर उपाध्याय बोर्ड की पहली मीटिंग में खत्म करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैंने जिस तरह अपने विधायक काल में विकास कार्य कराये थे उसी तरह नगर पालिका की अध्यक्ष बनने पर ऋतु उपाध्याय भी विकास कराएंगी।  इस अवसर पर जोन इंचार्ज लल्लन बाबू एड., जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन राही, होतीलाल कुशवाहा, जिला महासचिव नन्दलाल निरंकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष जयवीर दिवाकर, मानपाल दिवाकर, नेकसे लाल दिवाकर, सुनील कुशवाह, सुधीर पचैरी, प्रदीप पचैरी, साकेत पराशर, पवन तिवारी, आशीष बंसल, मुनेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, नेता शर्मा, राकेश कुशवाह, डॉ ओम प्रकाश कुशवाह, योगेन्द्र कुशवाह, डा. पूरन सिंह कुशवाह, चम्पाराम कुशवाह, होतीलाल कुशवाह, हरिपाल कुशवाह, अरविन्द सिंह पौरुष, ओमप्रकाश गौतम, साधू गौतम, उमेश कुमार पाली, हरीशंकर माहौर, साहब सिंह बघेल, गिर्राज किशोर माहौर, मनमोहन सिंह माहौर, राजू जाटव आदि तमाम लोग मौजूद थे।