Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर विधायक अदिति सिंह ने किया जनसंपर्क

सदर विधायक अदिति सिंह ने किया जनसंपर्क

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के लगातार जनसंपर्क से नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव का नगर पालिका अध्यक्ष बनने का दावा मजबूत होता जा रहा है। सुश्री अदिति सिंह के पूर्णिमा श्रीवास्तव के लिए प्रचार से हर वर्ग के लोगों में उनका बोलबाला है। कांग्रेस की जनलोकप्रिय युवा सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी, अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। उनके जनसंपर्क से लोगों में पार्टी प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और यह विश्वास प्रत्याशी को जीत की ओर अग्रसर कर रहा है। सुश्री अदिति सिंह लगातार बड़ी संख्या में एकत्रित समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। पार्टी की चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी के प्रचार में युवा सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी के मैदान में उतरने से सभी कार्यकर्ताओं में जोश है एवं जनसंपर्क के दौरान जनता में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुश्री अदिति सिंह जी रायबरेली नगर निगम के सत्यनगर, निरालानगर, अयोध्यापुरी एवं आनन्दनगर में घर-घर जाकर लोगों को नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को पालिकाध्यक्ष पद पर जीत दिलवाने की अपील की।
नगर पालिका द्वारा बीते लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जाने से क्षुब्ध नगर क्षेत्र का मतदाता भी जागरूक हुआ है। वर्तमान व्यवस्था के चलते मतदाताओं में बीते दिनों से नगर क्षेत्र में चल रहे प्रचार अभियान में अभी तक कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी का बोलबाला है।