Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीमा अभिकर्ता की गोली मार कर हत्या

बीमा अभिकर्ता की गोली मार कर हत्या

⇒जसराना के एक स्कूल में गोली लगने से मौत की मिली थी खबर
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता विजय बहादुर की जसराना क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में उन्हीं की पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी। हत्याकांड की जानकारी होते ही प्रतापपुर रोड स्थिति आवास पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष की भीड़ लग गई। परिवारीजनों की चीत्कारों से मोहल्ले की शांति को चीर दिया। मृतक की बूढ़ी मां खबर सुन कर अचेत हो गईं। वहीं पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मूल रूप से नगला बलुआ निवासी विजय बहादुर (40) पुत्र नेत्रपाल प्रतापपुर चैरहे पर मकान बना कर परिवार के साथ रह रहे थे। भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के रूप में कार्य करते थे। शनिवार सुबह 11 बजे घर से बीमा के कार्य से बाहर निकले थे। दोपहर एक दो बजे के करीब फोन पर सूचना मिली कि जसराना क्षेत्र अंतर्गत श्री रघुवीर सिंह महाविद्यालय में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। विजय की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। महिला-पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार की महिलाओं की चीत्कारों ने मोहल्ले की शांति को चीर दिया। गांव नगला बलुआ में रह रही उनकी वृद्ध मां भूदेवी कलेजे के टुकड़े की हत्या की खबर सुनते ही पछाड़ खाकर गिर पड़ीं और अचेत हो गईं। मृतक की पत्नी कांतीदेवी, व बच्चे यशू और प्रिंश का रो-रो कर बुरा हाल है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
फिरोजाबाद। विजय बहादुर की मौत के बाद उनके दोनों बेटा यशू और प्रिश के सिर से पिता का साया उठ गया है। पिता की मौत के बाद अब दोनों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी कांतीदेवी के कंधों पर आ गई है। इकलौते बेटे की हत्या के बाद वृद्ध मां भूदेवी और रिटार्यड फौजी नेत्रपाल का हाल बेहाल है।