Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुआल जलाते समय फसल भी जली

पुआल जलाते समय फसल भी जली

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के गाँव कमालपुर निवासी किसान उदयभान पुत्र हरी प्रसाद ने बताया कि मेरे पड़ोसी किसान दिवाकर पुत्र और हर भजन के खेत का पुआल जल रहा था। जलते पुआल की चपेट में मेरी धान की फसल आ गई। जिससे मेरी 10 बिसवा धान की फसल जल कर राख हो गई। इस घटना में लगभग 10 हजार से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जाता है। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुयी थी। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।