Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसभाओं का आयोजन कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने पर दिया जोर

जनसभाओं का आयोजन कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने पर दिया जोर

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण की 3 विधानसभाओं में से एक छावनी विधानसभा के बाबूपुरवा मंडल में बेहतर चुनाव प्रबंधन की रणनीति के तहत एक ही दिन में 2 जनसभाओं का आयोजन किया गया। जनसभाओं को सम्बोधित करने के लिये मुख्य रुप से प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना को बुलाया गया था। सतीश महाना ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा जनता 2014 में लोकसभा जितवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से खुश होकर ही जनता ने उत्तर प्रदेश में 325 विधायक बनाने का काम किया। अब नगर प्रमुख और पार्षदों को चुन कर नगर निगम भेजना है। उन्होंने कहा कि अब आप अपने क्षेत्र का वास्तविक विकास करवाने के लिये भाजपा के ही पार्षदों और नगर प्रमुख को चुनें। भाजपा का पार्षद होने से विकास की योजनाओं का पूरा लाभ क्षेत्र को मिलेगा साथ ही भाजपा पार्षद कोई भी बहाना नहीं बना पाएंगे। उनको जनता के सभी कार्य करने ही होंगे। कोई भी समस्या होने पर कानपुर से मेरे सहित दो कैबिनेट मंत्री भी हैं जो आपकी समस्या को समझते हुये कार्य करते हैं। जन सभा को नगर महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय ने भी जनसभा को संबोधित किया। नगर निगम में बहुमत दिलाने के लिये अबकी बार 80 पार का नारा भी दिया। जनसभा की भीड़ को सतीश महाना के आने में देरी से भाजपा के रवि सतीजा ने अपने कविता पाठ से बांधे रखने में सफल रहे, सभा का संचालन जिलामंत्री एवं स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी बाबूपुरवा मंडल संजय कटियार ने किया। मंच पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष (दक्षिण) अनीता गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी रमा सिंह, अशोक पाल, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।