Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दूधिए की चाकू से गला रेतकर हत्या

दूधिए की चाकू से गला रेतकर हत्या

इटावाः राहुल तिवारी। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला हरी में दूधिए की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दूधिया सुबह 6 बजे डेरी से दूध लेने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसको घेरकर हमला कर दिया। घटना की छानबीन में पुलिस को पुरानी रंजिश हत्या का कारण दिखाई दे रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव हिद्दपुरा के रहने वाले मनोज कुमार (25) दूध बेचने का काम करते थे। मनोज पहले नगला हरी की डेरी से दूध लेता था और घर-घर बांटने जाते था। रविवार की सुबह पांच बजे मनोज साइकिल से नगला हरी के लिए दूध लेने निकला था। गांव के बाहर पहुंचने पर पहले से मौजूद बदमाशों ने उसको घेर लिया और चाकू से गला रेत दिया। उसको वहीं तड़पता छोड़कर बदमाश भाग निकले। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी नगला हरी के लोगों ने थाना पुलिस को दी। हत्या जैसी घटना की जानकारी होने के बाद भी थाना पुलिस ढाई घंटे बाद पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण लोगों ने पुलिस के सामने नाराजगी जताई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घटना के पीछे पुरानी रंजिश वारदात का कारण दिखाई दे रहा है। घटना की तहरीर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दी गई है। एसओ चौबिया इंद्रपाल सरोज ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में हुई है, पुलिस छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।