Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिना भेदभाव के करायेंगे नगर पंचायत ऊॅचाहार का विकास -हरिपाल सिंह यादव

बिना भेदभाव के करायेंगे नगर पंचायत ऊॅचाहार का विकास -हरिपाल सिंह यादव

ऊॅचाहार, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। ऊॅचाहार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याषी हरिपाल सिंह यादव का प्रचार प्रसार अपने पूरे सबाब पर पहुॅच गया है। वहीं नगरवासी उनके समर्थन में समूह बनाकर वोट मांगने निकल पड़े है। वहीं सम्भ्रान्त लोग भी उनके लिए वोट मांगने निकल पड़े है। और घर घर जाकर टोटी नल के लिये वोट मांग रहे है। अध्यक्ष पद के प्रत्याषी हरिपाल सिंह यादव ने कहा कि नगर का विकास कराना ही उनकी पहली प्राथमिका है। साथ ही दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए नयी योजनायें बनाकर उनका विकास किया जायेगा। हरिपाल यादव के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में लोग चल रहे है। उन्हें बूढे बुजुर्गो का आर्षीवाद प्राप्त हो रहा है। वहीं नौजवानों का साथ भी हरिपाल यादव को मिल रहा है। हरिपाल यादव ने कहा कि नौजवानों का साथ जिसे मिल जाता है वह जीत की तरफ बढ जाता है। क्योकि आज का युवा सिर्फ विकास चाहता है। हरिपाल यादव के साथ इन्तू, इनायत फातिमा, सुरेन्द्र मौर्य, मेराज अहमद, महमूद खाॅ, सैद अहमद, नवीम, हिमांषु पाण्डेय, इमरान अंसारी, मनोज कुमार, सुरेन्द्र मौर्य, सहित सैकड़ों लोग थाना चैराहा, गायत्री नगर, अलीगंज, रेलवे कलोनी, बस स्टाफ आदि मुहल्लों में घर घर जाकर वोट मांग रहे है। और लोगों से निर्दलीय प्रत्याषी हरिपाल सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।