Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनावों में दोहराना होगा विधानसभा का प्रदर्शन – दिनेश शर्मा

निकाय चुनावों में दोहराना होगा विधानसभा का प्रदर्शन – दिनेश शर्मा

⇒नगर के विकास का वादा कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की और विपक्षियों पर बोला हमला
⇒निकाय चुनाव बडे चुनावों का होते है आधार, सभी जगह भाजपा की सरकार बनने से साफ होगा विकास का रास्ता
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। निकाय चुनावों में विधानसभा का प्रदर्शन दोहराना होगा। नगर में विकास की गाथा लिखने के लिए पालिका या निगम में भाजपा के व्यक्ति का होना जरूरी है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है यदि पालिका या महापौर के चुनावों में भी भाजपा के प्रत्याशी जीतते है तो तीनों सरकारों का ऐसा समन्वय बनेगा जो विकास के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर कर देगा। उक्त विचार प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने संकल्प रैली के दौरान सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्यक्त किये।
नगर के इटावा रोड स्थित बस स्टैंड मैदान पर शनिवार को भाजपा की संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा का पालिका प्रत्याशी सोनी शिवहरे, अविनाश सिंह भोले, डा. चंद्रसेन जादौंन, अमित गुप्ता, केशव प्रसाद व ठा. गजेंद्र सिंह 51 किलो की माला पहिनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार है और प्रदेश में योगी की सरकार है। अब बारी है पालिका, महापौर या पंचायत के चुनावों की। यह चुनाव बडे चुनावों का आधार होते है इसलिए इनमें जीत जरूरी है। ताकि विकास के मार्ग की बाधा पूरी तरह साफ हो सके और ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता इतनी गिरी हुई है कि इशरत को बेटी, दाउद को भाई, अफजल गुरू को गुरू और कन्हैया कुमार को अपना बेटा कहते है। ऐसी मानिकसता वाले लोग लोगों को बांटने का कार्य करते है। आप सोनी शिवहरे को जिताईये और नगर के विकास में कोई बाधा आती है तो मुझसे आकर लखनऊ मिलिये पूरा समाधान होगा।
कार्यक्रम को मंत्री एसपी सिंह बघेल, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बी एल वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, राम सिंह, मदन गोपाल, श्याम गोपाल गुप्ता, आदेश पोरवाल, सोनी राजपूत, विल्सन गुप्ता, रिंकू राना, मौनू कुशवाह, वीरेश्वर फौजी, राजीव सिंह भोले, कौशल किशोर अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रभान जैन ने की।
29 नवम्बर को कांग्रेस, बसपाये और सपा को स्वाहा करना है
फिरोजाबाद। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि 29 नवंबर को चुनाव यज्ञ में अपनी आहुतियां डालनी है और कमल का बटन दबाना है। इसी के साथ ओउम नमो नमाये कांग्रेसाय, बसपाये और सपाये स्वाहा भी हो जायेगा।