Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं को किया सावधान

उप मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं को किया सावधान

कहा-सुधर जाओ वरना होगी जेल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शनिवार दोपहर दो बजे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने नगर के पाली इंटर कॉलेज में चुनावी जन सभा में कहा कि भाजपा एक पारदर्शी समाज बनाना चाहती है। जिस समाज में ऊंचए नीचए भेदभाव का कोई स्थान न हो। शिकोहाबाद.फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताया। माफियाओं को सुधर जाने को कहा। चेतावनी दी अगर नकल कराते पकड़े गये तो विद्यालय को डिबार किया जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिले को औद्योगिक क्षेत्र में आलू चिप्स तथा चूड़ी उद्योग को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।जन सभा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा जो कहती हैए वो करती है। सरकार बनते ही किसान का कर्जा माफ करने की घोषणा कीए जिसे पूरा किया। शिकोहाबादए फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताते हुए इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा नकल कराते पकड़े जाने पर स्कूल को डिबार किया जाएगा। धिकारी की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज को पारदर्शी बनाना है। निकाय चुनाव के बाद भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। विधान सभा और लोकसभा चुनाव में गड़बडी हुईंए लेकिन निकाय चुनाव में नहीं होने दी जाएगी। सरकार क्षेत्र में औद्योगिक विकास चाहती है। इसके लिए आलू चिप्स की फेक्ट्री और फिरोजाबाद के कांच उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार रोजगार के क्षेत्र में वृहद स्तर पर काम करेगी। महिला और युवाओं को रोजगार मुहैया कराये जाएंगे। सरकार बगैर किसी भेदभाव के चैमुखी विकास चाहती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा नगर का विकास कराना है तो मनोरमा गुप्ता को विजयी बनाना होगा। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता के लिए वोट मांगे। संचालन सतीश यादव ने किया। जनसभा की अध्यक्षता अवधेश पाठक सीए और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे। मंचासीन अतिथियों में केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ मुकेश वर्मा, पूर्व मंत्री जयवीर सिंहए सुमन चतुर्वेदी,  जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचैरी. निकाय प्रभारी टीएन अग्रवाल, डॉ लक्ष्मीनरायन यादव, नगर अध्यक्ष अनिल शर्म, डॉ रामकैलाश यादव, प्रभूदयाल कठेरिया, दयाशंकर गुप्ता,  दिनेश राठौर, रमाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता,  डॉण् दीपक चंदेल, देवेश पलिया, लखपति सिंह बघेलए विशाल गुप्ता, रामनरायन मित्तल आदि मौजूद रहे।

दिल्ली और इटावा बाले भैया
फिरोजाबाद। उपमुख्यमंत्री ने सभा में चुटकी लेते हुए कहा जो लोग कहते हैं कि अच्छे दिन आ गये। इस पर उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम को नहीं मानते थे। दिल्ली वाले भैया शिव भक्त बन गए और इटावा वाले भैया कृष्ण भक्त हो गये। इससे अच्छे दिन और क्या आयेंगे।