Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजपथ पर दिखी संविधान दिवस की अनुपम छटा

राजपथ पर दिखी संविधान दिवस की अनुपम छटा

26 नवम्बर संविधान दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में के राजपथ-इंण्डिया गेट की रौनक देखते ही बनी। गुलाबी ठंडे मौसम में गुनगुनी धूप के एहसास में संविधान निर्माता डाॅक्टर भीमराव अम्बडेकर के चित्र के साथ संविधान का गुणगान हुआ ….हो भी क्यों न, अपना संविधान ही तो है जो दुनियांभर में भारत की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नजी़र पेश करता है।
‘मेरा अभिमान…..भारत का संविधान’ स्लोगन के साथ बच्चों-बड़ों और युवाओं ने संविधान दिवस के मौके पर खूब मस्ती की। राजपथ से हमारे प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट-
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ इंडिया गेट पर हजारों युवाओं-बड़ों और बच्चों नें इकट्ठे होकर संविधान दिवस के मौके पर संविधान निर्मार्ता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्ंबेडकर के प्रति आभार प्रकट किया और संविधान का गुणगान किया। इस दौरान राजपथ से इंडिया गेट तक संविधान प्रस्तावना की प्रति व डाॅक्टर अम्बेडकर के चित्र के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान युवाओं में अनुषासन और नियम पालन साफ देखने को मिला।
रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में जगह-जगह कार्यक्रमों का अयोजन किया गया और देश के संविधान के प्रति लोगों ने गहरी आस्था व्यक्त की। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में अपने तरीके के एक अनोखे प्रयोग ने सबका ध्यान आकर्शित कर लिया। यहां राजपथ पर लोगों ने आपसी भाई-चारे की मिशाल के साथ कदमताल करते हुए देश के संविधान को अपना गौरव व्यक्त किया और ‘मेरा अभिमान…..भारत का संविधान’ ष्लोगन के साथ आपने भाव प्रकट किए।
संविधान निर्माता को दी श्राद्धान्जलि
राजपथ पर सभी ने सम्मिलित होकर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया। इस दौरान यूथ फाॅर बुद्धिष्ट इण्डिया के संस्थापक शांतिस्वरूप बौद्ध ने मौजूद लोगों को संबोधित किया।
पिकनिक एट राजपथ
संविधान दिवस के मौके पर जगह-जगह टोलियों के रूप में सैकड़ों युवाओं ने राजपथ इंण्डिया गेट पर पिकनिक का अयोजन भी किया। यहां लोग परिवार के साथ भी पहुंचे। पिकनिक मनाने के अनोखे प्रयोग के साथ संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप सभी को एक जुटता का संदेश दिया।