Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घायल टैम्पों में सवार होकर किसी रिस्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के रिजवाली चैराहा से पूर्व एक सवारियों से भरे टैम्पों को पीछे से अल्टो गाडी ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों में सवार आधा दर्जन सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। जिन्होने ने टैम्पों में दबे लोगो को एक-एक कर बाहर निकलाते हुए 108 की एम्बुलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल लाते समय 35 वर्षीय अशोक पुत्र मूलचन्द्र निवासी मदावली थाना टूण्डला की मौत हो गयी। मृतक के शव को अस्पताल के लोगो द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। वही टैम्पो में घायल जगदीश पुत्र अजय अंकित पुत्र महेश, वर्षा पुत्री अशोक कुमार, रेशू पुत्र नितिन, ब्रहमदेव पुत्र मानसिंह निवासी मदावली थाना टूण्डला आदि थे। उक्त सभी लोग एक टैम्पों में सवार होकर नगला बीच के समीप किसी गांव में शादी समारोह में लग्न टीका कार्यक्रम में जा रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुच गयी। वही अन्य सड़क हादसें में सदीप जैन पुत्र निशान्त जैन निवासी महतावर्षा बल्देव भी घायल हो गया।