Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कबूतरों का शिकार करते 1 दबोचाः 2 भागे

कबूतरों का शिकार करते 1 दबोचाः 2 भागे

सिकन्द्राराऊः जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ के जंगलों में जंगली कबूतरों का शिकार कर रहे शिकारियों में से एक शिकारी को जहां वन विभाग की टीम ने दबोच लिया वहीं 2 लोग भाग जाने में सफल रहे। आरोपी शिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
वन विभाग के बीट प्रभारी चन्द्रमाली को मिली सूचना पर उन्होंने गंाव मऊ के जंगलों में दबिश देकर जंगली कबूतरों का शिकार कर रहे तीन लोगों में से एक शिकारी को दबोच लिया जबकि दो शिकारी भाग जाने में सफल रहे। पकडे गये शिकारी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है और इससे कई मृत कबूतर भी बरामद किये गये हैं।
पुलिस को पकडे गये शिकारी ने अपना नाम मनोज पुत्र लखपत सिंह निवासी गांव नगला बख्सी बताया है जबकि भागे हुए अपने साथियों के नाम सोभाराम पुत्र रामस्वरूप तथा श्यौदान सिंह पुत्र नेकसेराम निवासीगण गांव नगला बख्शी बताये हैं। पुलिस ने मृत कबूतरों का जहां पोस्टमार्टम कराया है वहीं पकडे गये शिकारी को जेल भेजा है। उक्त शिकारियों के खिलाफ वन विभाग के बीट प्रभारी चन्द्रमाली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।