Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पार्षद ने जनता के आग्रह पर कराया देवी जागरण

पार्षद ने जनता के आग्रह पर कराया देवी जागरण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। वार्ड नम्बर 27 के पार्षद ने क्षेत्रीय जनता को लेकर देवी जागरण का आयोजन किया। जागरण के दौरात भक्तों ने माता की भेटों पर जमकर नृत्य किया।
वार्ड नम्बर 27 के नव निर्वाचित पार्षद हरीओम गुप्ता चटनी द्वारा जनता के अग्रह पर देवी जागरण कराया। देवी जगरण के दौरान माता रानी के भक्तों द्वारा माता की भेटों पर जमकर नृत्य किया। देवी जागरण पार्टी द्वारा माता की सुन्दर चैकी की स्थापना ही। ओ जगल के राजा मेरी मईया को लेकर आजा, मनकी मुरादे पूरी कर माॅ दर्शन करने को मे आऊगी, लाली लाल चुनरिया कैसे न मां को भाये के साथ भागवान शिव माता पार्वती की झांकी, राधा किशन के साथ ब्रज की होली, शेर पर सवार होकर माता का आना आदि झांकियों की प्रस्तुती कलाकारों द्वारा की गयी। इस मौके पर पार्षद पत्नी लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि माता की कृपा होने पर ही यह विजय मिली है। उनकी भक्ती के द्वारा ही जनता का प्यार मिला। आज सभी क्षेत्रीय लोगो के आग्रह पर माता की भेंटे आज हमारे दर पर हुई।