Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की जीत पर युवा मोर्चा ने मनायी खुशी

भाजपा की जीत पर युवा मोर्चा ने मनायी खुशी

आतिशबाजी के साथ -साथ किया मिष्ठान वितरण
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम आते ही शहर में भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड गयी। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर के गांधी पार्क चैराहा विवेकानन्द चैक पर आतिशबाजी के साथ-साथ मिष्ठान भी वितरण किया गया।
भाजपा खेमें में विगत एक दिसम्बर को महापौर के जीतने के बाद 18 दिसम्बर 2017 का दिन दिवाली के रूप में बनाने का इन्तजार था। हर कोई दोनो ही प्रान्त में जीत का दावा कर रहे थे। जैसे ही सोमवार की दोपहर बाद भाजपा की जीत निश्चित होना तय हुआ उसी समय भाजपा के युवा मोर्चा के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज महानगर संयोजक अंकित तिवारी पिक्की चक, कक्ष्मीकान्त अवस्थी, सुगम शिवहरे , धीरज पाराशर विकास पालीवाल अरादि लोग अपने समर्थकों को लेकर गांधी पार्क स्थित विवेकानन्द की प्रतिमा के समीप आतिशबाजी चलाने लगे। इस मौके पर देवेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के प्रदेश चुनाव की जीत के बाद हर क्षेत्र में विकास की गंगा का नारा देते हुए विकास के नाम पर हर स्तर पर विजय मिल रही है। योगी प्रदेश में देश में मोदी का शासन एक जुट होकर गुजारात , हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर वोट जनता से मिला। जिससे पार्टी की दोनो ही प्रान्तों में सरकार बनने जा रही है। इस एतिहासिक जीत के लिए नरेन्द्र भाई मोदी का सिर ओर भी ऊॅचा हुआ है। हमारे शहर की मेयर बहन नूतन राठौर ने भी गुजरात जाकर पार्टी के लिए प्रचार किया। शहर में जीत फिर गुजरात हिमाचल में जीत भाजपा का विकास किसी के आडे नही आने वाला है।