Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एन.एस.पी.एस. ने किया अपने मेधावी छात्र को सम्मानित

एन.एस.पी.एस. ने किया अपने मेधावी छात्र को सम्मानित

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के पूर्वछात्र योगेश पाण्डेय ने डाॅ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उ0प्र0 द्वारा आयोजित एम.सी.ए. (सत्र 2016-17) की परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं जनपद का नाम रोशन किया है। जिसके लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा योगेश को स्वर्ण पदक द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें योगेश पाण्डेय को विद्यालय प्रबन्धक शशिकान्त शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय सहप्रबन्धिका रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति एवं विद्यालय परिवार ने योगेश को इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। योगेश ने समारोह में उपस्थित एन.एस.पी.एस. के छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्हें सफल कैरियर हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिये।