Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाना देने जा रही महिला की करंट लगने से मौत

खाना देने जा रही महिला की करंट लगने से मौत

पड़ोसी किसाने पर लगाया खेत में करंट छोडने का आरोप थाने में दी तहरीर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मेहलई मौहम्मदपुर में पति को खेत पर खाना देने गयी महिला को करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि पडोसी खेत वाले ने अपने खेत में लगे तारों में करंट छोड रखा था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मेहलई मौहम्मदपुर निवासी अमर सिंह की पत्नी 42 वर्षीय विगत देर सांय अपने घर से खेत पर पानी लगा रहे पति को खाना व रात्रि में खुले में रहने के लिए गर्म वस्त्र देने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव के बाहर ही पडोसी उदयभानसिंह पुत्र फौरन सिंह का खेत है। जिसमें उसने चारों ओर से लोहे के तार लगा रखे थे। जिससे कोई भी उसके खेत में प्रवेश न कर सके। अचानक महिला राह को कम करते हुए पडोसी के खेत के सहारे होकर निकलने लगी। कि उसी दौरान खेत के किनारे लगे लोहे के तारों से हाथ लग गया। जिससे उसमें छोड रखे करंट से उसकी मौत हो गयी। रात्रि में काफी देर तक महिला घर व खेत पर नही पहुची तो परिजन खेत की ओर गये देखा कि रास्ते में हम मृत हालत में पडी है। जैसे ही परिजनों ने महिला को छुआ की उसको भी जोरदार करंट लग गया। उसी दौरान शोर -पुकार सुनकर आसपास के लोग परिजनों के साथ आ गये। खेत स्वामी घटना को देख मौके से निकल गया। मृत महिला के परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष रामगढ़ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि परिजनों की तहरीर आने पर अभियोग दर्ज करते हुए घटना की जांच की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही बास्तविक जानकारी हो सकेगी।