Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने मनाया भारत रत्न अटल जी का जन्म दिन

भाजपाइयों ने मनाया भारत रत्न अटल जी का जन्म दिन

हाथरसः जन सामना संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्म दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया तथा अटल जी के जन्म दिन पर कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं पर मरीजों को फल वितरण, कम्बल वितरण किये गये तो कहीं सब्जी पूडी की प्रसादी वितरित की गई जबकि सदर विधायक व पालिकाध्यक्ष द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की दीर्घायु के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सभी बूथों व वार्डो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्म दिन बडी धूमधाम से मनाया गया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 93 वां जन्म दिन सभी वार्डो में केक काटकर व बागला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किये। फल वितरित में भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथरस नगर के सभी वार्डो में जन्म दिन बडी धूमधाम से मनाया गया। सभी वार्डो में जन्म दिन मनाने के बाद कार्यकर्ता बागला अस्पताल में एकत्रित हुए वहां पर कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किये।
इस अवसर पर भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि अटल जी हमारे आदर्श हैं। हमें उनके आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिये। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी ने सन् 1998 में विदेशी दबाब के बाबजूद परमाणु परीक्षण करके दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अटल जी हमारे प्रेरणाश्रोत है। उन्होंने राजनीति में विरोधियों को भी अपना बना लिया। उनकी वाणी से सभी राजनीतिज्ञ प्रभावित थे। उन्होंने कभी भी सत्ता के लालच में लोकतंच की मर्यादा को भंग होने नहीं दिया। पसरट्टा बाजार में सफाई अभियान भी चलाया गया। भाजपा द्वारा आज शहर के 27 वार्डो में मनाये गये अटल जी के जन्म दिन समारोह की व्यवस्था में नगर संयोजक अशोक अग्रवाल, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व मैनेजमेंट गुरू सुनीत आर्य का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र आर्य, सुनीत आर्य, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित, मुकेश कौशिक, बबलू हंसमुख, दिलीप चैधरी, डा. राजेश सिंह, डा. बंगाली सिंह, सुरेश चैधरी, प्रदीप शर्मा, दीपक मुग दल, राधेश्याम रजक, पी.के. कुशवाहा, श्रीभगवान वर्मा, संजय शर्मा, आशीष गोयल, दयाराम शीतल, धर्मेन्द्र उपाध्याय, सुमित शर्मा, अशोक कुमार, अशोक गोला, सुखदेवी, अखिलेश गुप्ता, श्रीनिवास शर्मा, भूरा पहलवान, विपुल सिंघानिया, यश शर्मा आदि थे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 93 वर्ष पूरा होने पर उनका जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जलेसर रोड पर काली जी के मंदिर में आयोजित जन्म दिन समारोह में श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने कहा है कि उनके जीवन स्वच्छ और अटल जी साफ छवि के सर्वमान्य नेता हैं जिनको पक्ष और विपक्ष उनका सम्मान करते हैं।
जन्म दिन के मौके पर कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, मीना वाष्र्णेय, श्रीमती सुचेता जाॅन, श्रीमती आशा वाष्र्णेय, श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती नीलम जादौन, श्रीमती मीना, हेमा शर्मा, श्रीमती उमेश कुमारी सभासद, सुमित गौतम, प्रमोद अग्रवाल, डा. विजय कुशवाहा, विनोद कुमार खण्डेलवाल, कालीचरन कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, प्रेमचन्द्र वाष्र्णेय, विकास कुमार वाष्र्णेय, मुन्द्रा जादौन आदि थे।
ठा. लक्ष्मीनारायन धर्मशाला नगला अलगर्जी रोड पुराना आरटीओ आॅफिस पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्म दिवस मनाया गया जिसके उपलक्ष्य में वार्ड 5 के सभासद नरायनलाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने केक काटा एवं मिठाई बांटकर महिलाओं एवं पुरूषों को कम्बल 80 लोगों को वितरण किये गये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन पोद्दार ने व संचालन नगर महामंत्री अशोक गोला ने किया। सभी नवनिर्वाचित भाजपा सभासद एवं नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय मंचासीन थे। कार्यक्रम में राजेश राजपूत, कुंवरसैन आजाद, आर.के. सिंह, हरिज्ञान, रामवीर सिंह, ऊषा देवी, राजेन्द्र तिवारी, राजाराम, मदनपाल चैहान, छोटू, अमन, गुलशन, श्यामवीर सिंह, पंकज वर्मा आदि लोग थे।
वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा सिंह के विभवनगर स्थित फार्म हाउस पर भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 93 वां जन्म दिन के मौके पर केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा केक काटा गया और सभी को मिठाई वितरित की गई।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, भगवान सिंह भारती, सुशील सिद्धार्थ, मोहन पण्डित, अशोक कुमार, रत्नेश चटर्जी, रविन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती चेतना सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।