Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रैन बसेरा का किया शुभारम्भ

रैन बसेरा का किया शुभारम्भ

हाथरसः जन सामना संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा चतुर्थ वर्ष परम्परागत रैन बसेरा का शुभारम्भ पुरानी कलेक्ट्रेट में भाजपा नेता सचिन गौड प्रबंधक सन सिटी पब्लिक स्कूल के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया। मंचासीन राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष, मुकेश कुमार जिला कार्याध्यक्ष, मनोज सिसौदिया एड. उपाध्यक्ष, विद्याभूषण गर्ग एवं गोपाल कृष्ण शर्मा नगराध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उद्घाटनकर्ता भाजपा नेता सचिन गौड ने कहा कि रैन बसेना, सत्य में मानव सेवा नरायण सेवा है। सर्दी में राहगीरों की सेवा रजाई गद्दे अलाव आदि की व्यवस्था कर सराहनीय है। मैं स्वयं इस कार्य के लिये संगठन के लिये सदैव समर्पित हूं। मुख्य अतिथि बासुदेव माहौर ने कहा मैं रैन बसेरा जैसे पावन कार्य और विहिप के समस्त कार्यो से सदैव जुडा हूं। ऐसे पावन कार्यो से मन को खुशी मिलती है और समाज में सेवा का भाव पैदा होता है।
कार्यक्रम में राधा माधव शर्मा एड., मुकेश कुमार एड., लाला प्रधान एड. मुरसान अध्यक्ष, प्रेमसिंह एड. मुरसान मंत्री, कु. लोचन चैधरी, मौनू कुलश्रेष्ठ जिला संयोजक, महेश वर्मा जि. प्रमुख हिन्दू हैल्प लाइन, मनोज वाष्र्णेय नगर उपाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल नगर गौरक्षा प्रमुख, हिमांशु वशिष्ठ, अंकित उपाध्याय, राहित चैधरी, बाबूलाल अम्बेडकर, अनूप वाष्र्णेय, मयंक शर्मा, देवेश शर्मा, डा. ललितेश कुमार, राजू (दादू) वर्मा, दीपक वर्मा, लखन सिंह, विवेक वाष्र्णेय, रवेन्द्र ठैंनुआ आदि उपस्थित रहे। प्रशांत कुलश्रेष्ठ नगर संयोजक ने समस्त अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मनोज द्विवेदी नगर सहमंत्री द्वारा कविता पाठ वमंगल चारण पाठ कर स्तुति कर समापन मंच द्वारा कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश कूलवाल जिला मंत्री विहिप व मनोज द्विवेदी द्वारा किया गया।