Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षाविद मक्खनलाल गुप्त को याद किया

शिक्षाविद मक्खनलाल गुप्त को याद किया

हाथरसः जन सामना संवाददाता। प्रमुख शिक्षाविद स्व. मक्खनलाल गुप्त की 23 वीं पुण्यतिथि पर एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्व. गुप्त को शिक्षा क्षेत्र का पुरोधा बताते हुए कहा कि शिक्षा उनके लिए समर्पण एवं सेवा थी व्यवसाय नहीं। शिक्षा के पावन उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्व. गुप्त ने हाथरस शहर में वर्ष 1944 में वी.सी. झूरिया हायर सेकण्डरी स्कूल, वर्ष 1948 में बाहरसैनी (अक्रूर) इण्टर कालेज एवं वर्ष 1952 में अपने पूज्य पिता जाफराबाद ग्राम के जमींदार स्व. दौलतरामजी की स्मृति में श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज की स्थापना की। इसके अतिरिक्त स्व. गुप्त राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर, हरि नेत्र चिकित्सालय, सुरजोबाई शाह बालिका इ. कालेज, सासनी विद्यापीठ इण्टर कालेज सासनी, जनता उ.मा. मुरसान की प्रबन्ध समिति में अध्यक्ष/प्रबन्धक रहकर शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में जीवनभर सेवारत रहे।
इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष रामगोपाल दाल वाले, डी.आर.बी. के प्रबन्धक आर.पी. कौशिक, उप प्रबन्धक आर.के. गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा. डी.के. जैन, एम.एल.डी.वी. की कोर्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य नीरू गुप्ता एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्व. मक्खनलाल गुप्त के छविचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कु. यूविका, दर्शिका, निराली, अनन्या एवं युग गुप्ता के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संतोष शर्मा, कीर्ति वाष्र्णेय, गीता गौतम, संजय मिश्रा, कल्पना शर्मा, भगवती प्रसाद गुप्ता, जे.पी. शर्मा, अंकित वाष्र्णेय, नूतन सौंखिया, सुनीता गुप्ता, दक्ष माहेश्वरी एवं अशोक कुमार गुप्ता के भक्ति संगीत से ओत प्रोत कार्यक्रम ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारीलाल गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, आई.के. राना, वर्षा शर्मा, पंकज अग्रवाल, मोहित गुप्ता, पुनीत गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, मनीष, विश्वजीत, मोहक गुप्ता, राघवेन्द्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, कल्पना कुमारी, पूनम वाष्र्णेय, दीपिका गुप्ता आदि का विषेश सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन वबिता भारद्वाज ने किया। अन्त में संस्था के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।