Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कमेटी ने मनाया स्थापना दिवस

कांग्रेस कमेटी ने मनाया स्थापना दिवस

हाथरसः जन सामना संवाददाता। बैनीगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां पार्टी के राष्ट्र भक्तों व अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया वहीं जनपद के दर्जनों वृद्ध व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन प्रवक्ता डा. मुकेश चन्द्रा ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, तपस्या, बलिदान व संघर्षो से भरा है। देश को आगाह कराने से लेकर विकासशील भारत की नींव कांग्रेस ने ही डाली थी आज भारत की पहचान विश्व में प्रमुख देशों में गिनी जाती है यह कांग्रेस की देन है।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों में सर्वश्री अवरार हुसैन, पं. केशवदेव शर्मा, श्रीमती गुलाब देवी, रामजीलाल दीक्षित, जे.पी. पाण्डे, पं. रिषी कुमार कौशिक, चै. राजन सिंह, राधेश्याम नगाइच, अजय भारद्वाज, वीरेन्द्र उपाध्याय, मोहनलाल सारस्वत, विनोद सहयोगी, श्रीभगवान, सुरेशचन्द्र शर्मा, हरीशंकर शर्मा सहित अनेकों कांग्रेसियों का तिरंगा दुपट्टा, माला व प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा पार्टी संगठन को मजबूती का संकल्प किया।
कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, ठा. कृपेन्द्र सिंह, बालकिशन नरूला, संजीव आंधीवाल, सुनील गौड, रामकुमार सारस्वत, डा. रतन सिंह, चै. दीपक सिंह, होशियार सिंह, चन्द्रभान गोस्वामी, जितेन्द्र एड., श्रीराम यादव, श्याम सुन्दर कौशिक, श्याम सुन्दर माहौर, ब्रजेन्द्र कांत पाठक, महावीर शर्मा, रूपेश शाहिल, रमेश चन्द्र अग्रवाल, दिनेश वाष्र्णेय, पं. ब्रह्मदेव शर्मा, वीरेन्द्र जैसवाल, योगेश शर्मा, पुष्पेन्द्र फौजदार, सलमान खान आदि उपस्थित थे।
इधर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कांग्रेस का 133 वां स्थापना समारोह बडी धूमधाम के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी महेन्द्र कुमार वत्स की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कार्यालय पसरट्टा बाजार पर शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के संचालन में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा थे विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रत्याशी रहे अजय भारद्वाज एड. एवं बौ. सत्यदेव शर्मा थे।
सर्वप्रथम पं. नेहरू जी व भारत माता व शहीदों के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य व प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उसके उपरांत विचार/काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं में सादाबाद के पुष्पेन्द्र फौजदार व सहपऊ के वीरेन्द्र जैसवाल ने कहा कि कांग्रेस गंगा नदी की तरह है। उसमें जो भी आयेगा उसे देश भक्ति व अखण्डता कूट कूट कर भरेगी। अजीत गोस्वामी व अवधेश बख्शी ने कांग्रेस को विश्व की महान पार्टी बताया। सत्यप्रकाश रंगीला व शरद उपाध्याय नन्दा ने कहा कांग्रेस का इतिहास कुर्बानियों से भरा पडा है।
कवि व साहित्यकार श्याम बाबू चिन्तन, बासुदेव उपाध्याय, बाबा देवीसिंह निडर, कवि रोशनलाल व कवियत्री श्रीमती मीरा दीक्षित एवं श्रीमती मौनी दहलवी व बाल कवि विष्णु ने काव्य के माध्यम से कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार से राजकुमार पचैरी, योगेश कुमार, पं. ब्रह्मदेव शर्मा एवं साहित्यकारों के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार पचैरी, पन्नालाल, गिर्राज सिंह गहलौत, डा. रमन गुप्ता, राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र पाल शर्मा कबाडी बाबा, श्रीमती कस्तूरी देवी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर शाल व दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया।